Sunday, 3 May 2015

कल्याणं करोति का नेत्र शिविर

स्व0 पं0 हरस्वरूप शर्मा जी की पुण्य स्मृति में, तन्मय ट्रस्ट, कल्याणं करोति मेरठ (पंजीकृत) एवं जिला दृष्टिड्ढहीनता निवारण समिति (मेरठ)  के संयुक्त तत्वाधान में लैन्स की सुविधा के साथ निरूशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन राधा गोविन्द पब्लिक स्कूल, कॉपरेटिव सोसाईटी के पीछे, खरखौदा, (मेरठ) के प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें १५५ नेत्र रोगियों की जांच डा0 पी.पी. मित्तल द्वारा की गयी, सभी नेत्र रोगियों का निरूशुल्क दवाईयां वितरित करके १४ के मोतियाबिन्द के आपरेशन हेतु चयन किया गया। सभी नेत्र रोगियों को मोतियाबिन्द के आपरेशन हेतु कल्याणं करोति, मेरठ द्वारा संचालित निरूशुल्क नेत्र चिकित्सालय कैन्टोनमैन्ट जनरल अस्पताल, मेरठ छावनी में लाया गया।
सभी आपरेशन डा0 पी0पी0 मित्तल द्वारा किये गये। चश्में के लिए ६२ नेत्र रोगियों की जांच श्री संजय कुमार द्वारा की गयी और २३ को रियायती दर पर चश्में उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। शिविर को सफल बनाने हेतु सर्व श्रीमतीध्श्री तिलकराज अरोड़ा, ईश्वरचन्द गुप्ता, डा0 (कु0) सरोजनी वासन, ब्रहमदत्त शर्मा, शैलजा दत्त, प्रशान्त शर्मा,   मीता एवं विजय आदि ने विशेष योगदान दिया।
कैन्टोनमैन्ट जनरल अस्पताल, बेगमपुल, मेरठ   पिन-२५०००१
फोन: (का0) ०१२१-२६६४७२२, (अध्यक्ष) ९४१२२०६२१०, (महामंत्री) ९४५६८३८४५६ म्उंपसरू ााउउममतनज/हउंपसण्बवउ

No comments:

Post a Comment