Wednesday, 1 April 2015

लोकतंत्र और लचीलेपन से ही निकलेगा समाधान

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर देश में इतना जबरदस्त भावनात्मक उफान शायद ही कभी देखा गया हो। व्यवस्थागत असंगतियों के ढांचे में खुद को किसी तरह फिट कर चुपचाप, 'सुरक्षित' ढंग से अपने जीवन. संघर्षों में लगे आम आदमी को अन्ना हजारे और उनके साथियों ने जैसे चौंकाकर जगा दिया है। जिस तरह चाय की दुकान से लेकर बस और मेट्रो में बैठे हुए आम लोग भ्रष्टाचार के बारे में सजग चर्चा कर रहे हैं वह हमारे सामाजिक नजरिए में एक नए और सुखद बदलाव का प्रतीक है। सरकार, संसद और मीडिया को लगभग पंद्रह दिन से
सिर्फ एक ही मुद्दे पर केंद्रित कर देने वाला यह भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन इतिहास के अहम पड़ाव के रूप में देखा जाएगा, भले ही इसकी परिणति कैसी भी हो। किस तरह एक सामान्य सा व्यक्ति गांधीवादी तौर तरीकों का इस्तेमाल करते हुए, सिर्फ अपनी सत्यनिष्ठा और संकल्प के बल पर पूरे राष्ट्र को जागृत एवं आंदोलित कर सकता है, वह बाकी दुनिया के लिए भले ही कौतूहल का विषय हो, भारतीय लोकतंत्र की अंतर.निहित शक्तियों को जाहिर करता है। साथ ही साथ वह इस तथ्य को भी रेखांकित करता है कि लोकतंत्र, उसके तौर.तरीके और परंपराएं जनांदोलनों को मजबूत बनाती हैं, उन्हें क्षति नहीं पहुंचाती। दोनों ही तरफ खड़े लोगों को तमाम आपसी मतभेदों के बावजूद उनमें आस्था नहीं छोड़नी चाहिए।
लोकपाल विधेयक संबंधी विचारों, विकल्पों और मसौदों की संख्या बढ़ती जा रही है। किसी भी पक्ष को इस विषय में असहज होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह एक सकारात्मक घटनाक्रम है। जनलोकपाल विधेयक संबंधी आंदोलन के मंथन से निकल कर अलग.अलग पक्षों की तरफ से आने वाले सुझावों में परस्पर भिन्नताएं जरूर हैं लेकिन एक बुनियादी समानता है और वह यह कि ये सभी भ्रष्टाचार की समस्या का दमदार समाधान निकालना चाहते हैं। उनके नजरिये भले ही अलग.अलग हो सकते हैं। सभी मसौदों में कुछ बहुत अच्छे प्रावधान हैं और सभी की कुछ सीमाएं भी हैं। अन्ना हजारे और उनके साथियों द्वारा तैयार किया गया जन लोकपाल बिल इनमें सबसे सशक्त है और मौजूदा राजनीति में आए सकारात्मक उफान के लिए उन्हीं की पहल जिम्मेदार है जिसका पूरा श्रेय उन्हें मिलना ही चाहिए। उनके मसौदे को भारी जनसमर्थन भी प्राप्त है, भले ही इसके प्रावधानों के महीन बिंदुओं पर आम जनों के बीच कितनी जागरूकता है, यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। भ्रष्टाचार को समूल नष्ट करने के बारे में अन्ना हजारे के संकल्प पर संदेह की गुंजाइश नहीं है। जो व्यक्ति इस राष्ट्रीय बीमारी के उन्मूलन के लिए अपना जीवन खतरे में डालने को तैयार है, और प्रभावशाली लोकपाल की स्थापना से कम पर टस से मस होने के लिए तैयार नहीं है, उसके प्रति यह देश और समाज आभारी रहेगा। श्री हजारे न सिर्फ आम जनता की भावनाओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं बल्कि उन्होंने इस विधेयक पर चालीस साल से जमी हुई जंग साफ करने का रास्ता खोला है। अगर इतने प्रबल जनसमर्थन और उद्वेलित माहौल में, जब ज्यादातर राजनैतिक दल भी मजबूत लोकपाल की स्थाना पर सहमत हैं, यह विधेयक संसद में पारित नहीं होता तो आगे ऐसा कब हो पाएगा, कहना मुश्किल है। महिला आरक्षण विधेयक का उदाहरण सामने है, जो ज्यादातर दलों के समर्थन के बावजूद आज तक लटका पड़ा है।
पिछले दस.बारह दिनों में राजनैतिक घटनाक्रम नाटकीय रूप से बदला है। अन्ना हजारे और सरकार के बीच सहमति के बिंदु उभरे हैं, जबकि कुछ दिन पहले इसकी कल्पना भी नहीं की जा रही थी। अन्ना हजारे के संकल्प को स्वीकार करते हुए उनके अनशन के प्रति प्रधानमंत्री, सरकार और विपक्षी दलों ने गहरी चिंता प्रकट की है। बाबा रामदेव के उलट, अन्ना से अनशन समाप्त करने की अनेक अपीलें सरकार और कांग्रेस की ओर से की गई हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने संसद की ओर से अनशन तोड़ने का आग्रह किया है। हालांकि अन्ना का सशंकित रहना अस्वाभाविक नहीं है, लेकिन सुलह.सफाई का रास्ता सिर्फ एक पक्ष के लचीलेपन से नहीं निकलने सकता। वह लोकतांत्रिक तरीके से ही निकलेगा और लोकतांत्रिक तरीका वही है जिसमें दोनों पक्ष एक.दूसरे की भावनाओं को समझें और जरूरी 'स्पेस' दें। सरकार, विपक्ष और संसद की अपीलों को एक झटके में नजरंदाज करने की बजाए अगर अन्ना हजारे और उनकी टीम इसे एक सकारात्मक घटनाक्रम के रूप में देखती, तो इससे उनके आंदोलन की सफलता पर कोई असर नहीं पड़ने वाला था। अन्ना का आंदोलन शीर्ष स्थिति में पहुंच चुका है और किसी भी तरह की वायदाखिलाफी इसे और मजबूत ही बनाएगी।
देरी से मुश्किलें ही बढ़ेंगी अद्वितीय सामाजिक उद्वेलन और चौतरफा अपीलों के दौर में अन्ना द्वारा अनशन समाप्त किए जाने का यह उपयुक्त समय है। इसे और लंबा खींचना आंदोलन की छवि को प्रभावित करेगा और उनकी ऐसी छवि बनाएगा जो लोकतांत्रिक और समावेशी नहीं है। रामलीला मैदान और अलग.अलग शहरों में उमड़ने वाले आंदोलनकारी खुद भ्रष्टाचार की समस्या से त्रस्त रह चुके हैं और मौजूदा आंदोलन पर उनकी उम्मीदें टिकी हुई हैं। लेकिन मीडिया के पूरे समर्थन के बावजूद उनका उत्साह बहुत लंबे समय तक इसी तरह टिका रहे, यह आवश्यक नहीं है। खासकर उस परिस्थिति में जब आंदोलनकारी नेताओं के बीच मतभेद उभरने की बातें सामने आ रही हैं। किसी सुसंगठित राजनैतिक दल के समर्थन और सुस्पष्ट राष्ट्रीय सांगठनिक ढांचे के अभाव में बहुत लंबे समय तक आंदोलन जारी रखना और उसे लोकिप्रय बनाए रखना मुश्किल है। अन्ना हजारे के निजी स्वास्थ्य के अलावा उनके कैंप को इस बारे में भी गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। टीम अन्ना के बीच विभाजन रेखाएं खिंचने की शुरूआत अरुणा राय और उनके साथियों द्वारा अपना अलग मसौदा पेश करने के साथ हुई थी। मानना होगा कि इसमें दोनों पक्षों के बीच सामंजस्य पैदा करने की संजीदा कोशिश की गई है। अन्ना हजारे के साथियों अरविंद केजरीवाल और किरण बेदी पर आंदोलन को हाईजैक करने के आरोप लग रहे हैं और यह माना जा रहा है कि टीम अन्ना और सरकार के बीच समझौता नहीं होने के पीछे उनकी भूमिका है। धीरे.धीरे आंदोलन के परिदृश्य में उनकी प्रधान भूमिका कमजोर होती गई है। सरकार से बातचीत का जिम्मा अब या तो खुद अन्ना हजारे संभाल रहे हैं या फिर उनके दो दूसरे साथी. प्रशांत भूषण तथा मेधा पाटकर देख रहे हैं। स्वामी अग्निवेश और श्री श्री रविशंकर अनशन समाप्त करने के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल और किरण बेदी के रुख से असमहत हैं। कर्नाटक के पूवर् लोकायुक्त और सुप्रीम कोर्ट के पूवर् न्यायाधीश संतोष हेगड़े संसद की सवर्ोच्चता को चुनौती दिए जाने से इतने व्यथित हैं कि आंदोलन से अलग होने पर विचार कर रहे हैं। अनशन जितना लंबा चलेगा, इस किस्म के रासायनिक परिवर्तन और गति पकड़ते रहेंगे। अन्ना हजारे को इस संदभ्र में एक रणनीतिक फैसला करने की जरूरत है। सभी में कुछ अच्छाकुछ बुरा
सरकार की ओर से पेश किया गया लोकपाल विधेयक उसके मंसूबों के बारे में यकीनन संदेह पैदा करता है। भ्रष्टाचार के दोषियों को सामान्य सी सजा देना, राज्यों में लोकायुक्त की स्थापना को विधेयक से न जोड़ा जाना, विधेयक के दायरे में सिर्फ उच्च नौकरशाही को लाना और शिकायत गलत साबित होने पर शिकायतकर्ता को गंभीर सजा दिए जाने का प्रावधान उचित नहीं हैं। ऐसे प्रावधानों ने विधेयक के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को ही संदेह के दायरे में ला देते हैं। प्रधानमंत्री और न्यायपालिका को विधेयक के दायरे से अलग रखे जाने जैसे मुद्दों पर लोगों के मन में संदेह पैदा हो रहे हैं तो उसके पीछे ऐसे प्रावधानों का भी हाथ है। लोकपाल विधेयक का मसौदा तैयार करने वाली समिति द्वारा अन्ना हजारे और उनकी टीम के ज्यादातर सुझावों को स्वीकार कर लिए जाने के बावजूद अगर सरकार जनता के बीच विधेयक के प्रति विश्वसनीयता पैदा करने में नाकाम रही है तो इसके लिए किसी और को दोष नहीं दिया जा सकता। जन लोकपाल विधेयक भी खामियों से पूरी तरह मुक्त नहीं है। मिसाल के तौर पर गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) और उनके कर्मचारियों द्वारा हासिल की जाने वाली धनराशि पर उनकी नजर नहीं गई है, हालांकि सरकार के विधेयक में इन्हें शामिल किया गया है। इस संदभ्र में लेखिका और सामाजिक कायर्कर्ता अरूंधती राय की टिप्पणी काबिले गौर है, जिन्होंने कहा है कि अन्ना हजारे के आंदोलन का समर्थन कर कारपोरेट घराने, गैर.सरकारी संगठन और मीडिया बड़ी सफाई से लोकपाल विधेयक के दायरे में आने से बच निकले हैं। अन्ना हजारे की टीम अगर वाकई भ्रष्टाचार के विरुद्ध कठोर विधेयक लाना चाहती है तो इन तीनों बड़े सेक्टरों को उससे अलग कैसे रखा जा सकता है न्यायपालिका के मुद्दे पर अन्ना हजारे की टीम कुछ लचीलापन दिखाने को तैयार हुई है लेकिन उसे संसद तथा संविधान की सवर्ोच्चता जैसे मसलों को भी पयरप्त सम्मान देना चाहिए। प्रधानमंत्री को बिल के दायरे में लाने के मुद्दे पर अरुणा राय समूह के प्रस्तावित प्रावधान एक मध्यमार्ग निकाल सकते हैं। लोकपाल समिति के सभी सदस्य अगर आम राय से प्रधानमंत्री को दोषी मानते हुए उनके विरुद्ध मुकदमा चलाना चाहें तो वे इस मामले को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष रख सकते हैं जो जरूरी आकलन के बाद अंतिम निण्रय दे सकता है। यह ऐसा प्रावधान है जिसे स्वीकार करने में सरकार को कोई आपित्त नहीं होनी चाहिए और यह जन लोकपाल विधेयक के प्रावधान को भी कुछ शर्तों के साथ पूरा करता है। अगर सभी पक्ष इस बारे में सहमत हो जाते हैं तो टकराव का एक बड़ा बिंदु दूर हो सकता है। न्यायपालिका से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले हल करने के लिए कठोर न्याियक जवाबदेही कानून लाने पर भी ज्यादातर पक्षों की सहमति बनने लगी है। इसी तरह एक.एक कर मतभेद के बिंदु समाप्त हो सकते हैं। हालांकि उच्च अफसरशाही और निम्न अफसरशाही के लिए अलग.अलग संस्थाएं बनाने की बात कुछ अव्यावहारिक है क्योंकि यह भ्रष्टाचार पर अंकुश की प्रक्रिया का कम्पार्टमेंटलाइजेशन (अलग.अलग टुकड़ों में बांटना) सुनिश्चित करेगा जिससे आम आदमी के लिए शिकायत करना और समाधान हासिल करना जटिल हो जाएगा।

पति-पत्नी के बीच होते रहते हों झगड़े तो गुरुवार को करें ये आसान उपाय




हमारे ग्रंथों में गुरु को विवाह के देव माने गए हैं। जिन लोगों की शादी न हो रही हो या जिनका वैवाहिक जीवन सुखमय न हो, उन्हें गुरु को प्रसन्न करने के लिए उपाय करना चाहिए। गुरुवार का दिन गुरु का वार माना जाता है। इस दिन विष्णु भगवान की उपासना करने से विशेष फल मिलता है। साथ ही, यदि इस दिन हमारे धर्म ग्रंथों में बताए गए छोटे-छोटे उपाय भी किए जाएं तो घर में सुख-शांति रहती है। जिन पति-पत्नी की आपस में नहीं बनती है। हमेशा झगड़े होते रहते हैं, उन्हे ये उपाय करना चाहिए।
- गुरुवार के दिन से इस उपाय की शुरुआत करें। फिर इसे रोज करें। गुरुवार के दिन सुबह नहाने के बाद नाभि और मस्तक पर केसर तिलक लगाएं। साथ ही, गुरुवार के दिन भोजन में भी केसर का उपयोग करें।
- गुड़, बूंदी के लडडू, पीला फूल, केले, पीला चन्दन, हल्दी, धार्मिक पुस्तकें, पीले रंग की मिठाई और घी का दान करें।

गर्भावस्था है महत्वपूर्ण और शक्तिशाली समय: डॉ. नीतिका

जानी मानीवरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतिका सोबती का कहना है कि धरती पर मनुष्य की जिंदगी मां के गर्भ में आने के साथ ही शुरू हो जाती है। इसलिए जो शुद्दता, प्यार, प्रकाश और शक्ति बच्चे को मां के गर्भ में मिलती है वो सीधे परमात्मा से उसके संबंध के कारण है।मातृत्व अध्यात्म की ओर झुकाव का महान क्षण होता है, जब एक औरत मां बनने के लिए नए मेहमान को इस दुनिया में लाने का फैसला करती है या तैयार होती हैइस अवस्था में स्त्री को मातृत्व के लिए जरूरी सभी आवश्यक चीजों को जानने का मौका मिलता है। वो अपने आंतरिक शक्ति, आत्मबल, पूर्वाभास, अपने विवेक और बुद्धि से रूबरु होती है। गर्भावस्था या मां बनने की प्रक्रिया बिल्कुल चमत्कारिक और दिव्य होती है जो आपके जीवन को आनंदमय और खूबसूरत बनाती है अगर डिलीवरी सही माहौल, सही वातावरण और अच्छे तरीके से किया गया हो। हम इसी आइडिया को आगे रखने की कोशिश करते हैं कि गर्भावस्था बहुत ही महत्वपूर्ण और शक्तिशाली समय होता है जब एक मां और पूरा परिवार अपनी आंतरिक शक्ति का इस्तेमाल करके अपनेआप को नए तरीके से सृजित कर सकता है। बच्चे बहुत ही सतर्क और बुद्धिमान प्राणी होते हैं। जब आप मां बन जाती हैं तब आप पर दो जिंदगियों की जिम्मेदारी होती है। यह जरूरी है कि गर्भधारण करने से पहले से ही आप अपने शरीर की जरूरतों अपनी पसंद, लाइफ स्टाइलका ख्याल रखें। तनाव, चिंता, भय, निराशा और अवसाद नेचुरल है लेकिन फिर भी हम सभी को चाहिए कि आनेवाली पीढ़ी और जन्म देनेवाली मां की भलाई के लिए गर्भवती महिला का अच्छे से ख्याल रखें

 ”महिला अपनेआप में पूरी ब्रम्हांड है जिसमें पैदा करने, पालने और बदलाव लाने की शक्ति है।“

 -डायना मैरीचिल्ड

 आज समय की मांग है कि गर्भावस्था और प्रसुति में हॉलीस्टीक और नेचुरल ट्रेंड का पालन करें और मॉडर्न मेडीसिन का प्रयोग करें। हमारी कोशिश यह सुनिश्चित करने की है कि बच्चे का जन्म बड़े ही प्यार से हो, उनका लालन-पालन खुशियों से हो, और जन्म देने की प्रक्रिया में शान्ति और गरिमा झलके जो नवजात बच्चे में सद्गुण और संस्कार भरे। किस प्रकार बच्चे का जन्म, उनका पालन हुआ है इस पर ही बच्चों के भविष्य के साथ साथ विश्व शान्ति निर्भर करता है

 वर्च्यू बेबी लोगों की भलाई के लिए दूसरों से मीलों आगे एक एजुकेशनल औरसाइंटिफिक ऑर्गनाइजेशन है जिसमें हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स, स्पीरिच्यूअल गाइड्स, योगा एक्सपर्ट्स और फीजियोथेरैपिस्ट की एक सुयोग्य टीम है जो बच्चे के बेहतर शान्तिमय भविष्य और विश्व शान्ति के लिए जन्म देने वाले माता पिता को प्रेरणा, और सूचना देते हैं।

यह समय है अपने पार्टनर के साथ मिलकर जिंदगी की संभावनाओं, नौकरी और वातावरण को समझने खोजने और तलाशने का।ये समय है यह जानने का कि आप अपने बच्चे का विकास कैसे कर सकते हैं। अपने शरीर को इस वातावरण में कैसे ढ़ाल सकते हैं ताकि आप बच्चे के जन्म के लिए अनुकूल स्थिति तैयार कर सकें। यह समय है अपने बच्चे से आत्मीय जुड़ाव का और अपने शरीर का ख्याल रखने का जिसमें आपके बच्चे का शारीरिक, मानसिक, अध्यात्मिक और भावनात्मक विकास हो सके|

जर्दा-गुटखा पाऊच पर पाबंदी

नई दिल्ली।। भारत की राजधानी दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने सोमवार से गुटखा, खैनी, जर्दा समेत चबाए जाने वाले सभी तंबाकू उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि इस पाबंदी में बीड़ी-सिगरेट शामिल नहीं है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि चबाए जाने वाले सभी तंबाकू उत्पादों को खरीदने, बेचना और रखने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। सितंबर 2012 में दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के आधार पर गुटखे पर बैन लगाया था। जिसके बाद दुकानदारों ने गुटखे की चीजों को अलग-अलग बेचना शुरू कर दिया था। सोमवार यानी आज से दिल्ली में तंबाकू पर पूरी तरह रोक लग जाएगी। दिल्ली सरकार ने बीते शुक्रवार को यह आदेश जारी किया था। इस आदेश का मतलब है कि अब खैनी से लेकर जर्दा और गुटखा तक की बिक्री बंद हो जाएगी। वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि दिल्ली पूरी तरह तंबाकू मुक्त बन सके इसके लिए दिल्ली के नागरिकों को भी जागरुक करना पड़ेगा। जहां भी तंबाकू खरीद-बिक्री हो लोगों को पुलिस को बताना चाहिए।

बाढ़ का खतरा अब भी बरकरार

श्रीनगर।। जम्मू-कश्मीर में बारिश और सैलाब कहर बरपा रहा है। पिछले दो दिन से रुकी बारिश मंगलवार रात से फिर शुरु हो गई। आज सुबह से भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भारी बारिश की चेतावनी दी है। फिलहाल झेलम का जलस्तर घटकर 12 फीट पर पहुंच गया है, लेकिन अगर दिन भर बारिश होती रही तो इसके और बढ़ने की आशंका है। इसके अलावा मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की आशंका जताई है जिससे हालात और बिगड़ सकते है। बारिश, भूस्खलन और सैलाब से अब तक 17 लोगों की जान जाने की खबर है। सरकार ने सोपियां, बांदीपुरा और बारामूला में लोगों को आगाह किया है कि यहां पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन हो सकता है। लोगों को एहतियात बरतने की हिदायत दी गई है, जबकि कुपवाड़ा, अनंतनाग और कुलगाम में हिमस्खलन की चेतावनी दी गई है। फिलहाल सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और NDRF की टीम बचाव अभियान में जुटी हुई है। मुश्किल में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है, इसके अलावा लोगों को मुश्किल हालात से निपटने की ट्रेनिंग भी दी जा रही है इससे पहले केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी जम्मू कश्मीर का दौरा कर चुके हैं, उन्होंने मंगलवार को हालात का जायजा लेकर पीएम को भी अपनी रिपोर्ट सौंपी।

सचिन का रिकॉर्ड नहीं

वर्ल्डकप में रनों और शतकों की बारिश के बावजूद बल्लेबाजी के बादशाह सचिन तेंदुलकर का एक टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड नहीं टूट पाया। सचिन ने दक्षिण अफ्रीका में 2003 में हुए वर्ल्डकप में 11 मैचों में 61.18 के औसत और एक शतक तथा छह अर्धशतकों की मदद से 673 रन बनाए थे। इस वर्ल्डकप में ग्रुप मैचों में जिस तरह बल्लेबाजी में नए रिकॉर्ड बन रहे थे उसे देखते हुए मास्टर ब्लास्टर का यह रिकॉर्ड खतरे में नजर आ रहा था। लेकिन वर्ल्डकप खत्म होने के बाद यह रिकॉर्ड अपनी जगह सही सलामत है। वर्ल्डकप के ग्रुप चरण में श्रीलंकाई रन मशीन कुमार संगकारा लगातार चार शतक ठोकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके थे उपविजेता न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने नाबाद 237 और वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल ने 215 रन ठोक दिए थे। दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स ने सबसे तेज डेढ़ सौ रन बनाए थे। टूर्नामेंट में कुल 37 शतक बने थे जो वर्ल्डकप का नया रिकॉर्ड था रनों और शतकों की इस आंधी के बावजूद सचिन का रिकॉर्ड अपनी जगह डटा रहा। न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने नौ मैचों में 68.37 के औसत और दो शतक और एक अर्धशतक की मदद से सबसे ज्यादा 547 रन बनाए लेकिन वह सचिन के रिकॉर्ड से काफी दूर रहे। गुप्टिल एक टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में अब सचिन (673), ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन (659) और श्रीलंका के माहेला जयवर्धने (548) के बाद चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

रैना की आज सगाई

टीम इंडिया भले ही वर्ल्ड कप नहीं जीत हो पाई हो, लेकिन उनके लिए आज एक खुशी का मौका है। जी हां क्रिकेटर सुरेश रैना की आज सगाई है। मेरठ की रहनेवाली प्रियंका से रैना आज सगाई करेंगे और 3 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे प्रियंका नीदरलैंड के एक बैंक में नौकरी करती हैं। सुरेश रैना की मां और प्रियंका की मां सहेलिया हैं। रैना भी प्रियंका को बचपन से जानते हैं और अब बचपन की जान पहचान पति-पत्नी के रिश्ते में बदल जाएगी। गाजियाबाद मे सुरेश रैना की सगाई समारोह की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस मौके पर उनके घर पर सुबह से ही मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ है। सुरेश रैना की सगाई प्रियंका के साथ होगी इसके लिए घर पर सभी रस्में पूरी की जा जाएगी। घर को दुल्हन की तरह सजाया गया है रैना सुबह घर से निकल कर मंदिर गए थे उसके बाद वो वापस भी आ गए हैं। शादी के कार्ड सभी को भेजे गए हैं। शादी 3 अप्रैल को होटल लीला में की जानी है।