Wednesday, 1 April 2015

जर्दा-गुटखा पाऊच पर पाबंदी

नई दिल्ली।। भारत की राजधानी दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने सोमवार से गुटखा, खैनी, जर्दा समेत चबाए जाने वाले सभी तंबाकू उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि इस पाबंदी में बीड़ी-सिगरेट शामिल नहीं है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि चबाए जाने वाले सभी तंबाकू उत्पादों को खरीदने, बेचना और रखने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। सितंबर 2012 में दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के आधार पर गुटखे पर बैन लगाया था। जिसके बाद दुकानदारों ने गुटखे की चीजों को अलग-अलग बेचना शुरू कर दिया था। सोमवार यानी आज से दिल्ली में तंबाकू पर पूरी तरह रोक लग जाएगी। दिल्ली सरकार ने बीते शुक्रवार को यह आदेश जारी किया था। इस आदेश का मतलब है कि अब खैनी से लेकर जर्दा और गुटखा तक की बिक्री बंद हो जाएगी। वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि दिल्ली पूरी तरह तंबाकू मुक्त बन सके इसके लिए दिल्ली के नागरिकों को भी जागरुक करना पड़ेगा। जहां भी तंबाकू खरीद-बिक्री हो लोगों को पुलिस को बताना चाहिए।

No comments:

Post a Comment