आए दिन लूटपाट और लड़कियों को तंग करने
की घटनाएं सुनने को मिलती है लेकिन लुधियाना में तो बदमाशों के हौंसले ही
बुलंद हो गए हैं। इसलिए उन्होंने न पुलिस की परवाह किए बगैर एक्टिवा पर जा
रही 2 बहनों के साथ मारपीट करके उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार दुगरी इलाके की
सी.आर.पी. कालोनी में देर सायं दो सगी बहनें अपने छोटे भाई के साथ एक्टिवा
पर घर जा रही की इसी बीच बाइक सवारों ने पर्स छीनने की कोशिश की।
एक्टिवा के पीछे बैठी बहनों ने जब पर्स
नहीं छोड़ा तो उन्हें बेरहमी से पीटते हुए नीचे गिरा दिया। इस बीच बदमाशों
ने बच्चे के मुंह पर मुक्का मारकर जख्मी कर दिया।
शोर सुनकर जब लोग इकट्ठे होने लगे तो
स्नैचर फरार हो गए। जिसके बाद घायल हुए भाई-बहनों को एक निजी अस्पताल में
भर्ती करवाया गया व पुलिस को सूचित किया गया। घायलों की पहचान एल.आई.जी.
फ्लैट की रहने वाली अमनदीप कौर उसकी बहन मनविंद्र कौर व भाई जपनूर के रूप
में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में अमनदीप कौर ने
बताया कि वह अपने भाई-बहन के साथ माडल टाऊन में स्थित धार्मिक स्थल पर शाम
करीब 7 बजे माथा टेकने गई थी। रात करीब 8 बजे जब वह वापस आ रहे थे तो
मोटरसाइकिल सवार स्नैचरों ने उन्हें बीच सड़क रोक लिया व पर्स झपटने का
प्रयास किया। विरोध करने पर स्नैचरों ने उनसे मारपीट की। अतिरिक्त थाना
प्रभारी हरिंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

No comments:
Post a Comment