Tuesday, 21 April 2015

अरब सागर से पकड़ी गई संदिग्ध बोट पाकिस्तानी नौसेना के संपर्क में थी

गत सोमवार को अरब सागर से पकड़ी गई संदिग्ध बोट पाकिस्तानी नौसेना के संपर्क में थी। एक न्यूज चैनल के मुताबिक, जब कोस्ट गार्ड के जहाज ने इस नाव को घेरा तो बोट पर मौजूद तस्करों ने सैटेलाइट फोन से पाकिस्तानी नेवी से मदद मांगी थी। गौरतलब है कि इस बोट से 232 किलो हेरोइन बरामद किया गया।

यह बोट कराची से मुंबई के लिए चली थी लेकिन मंजिल पर पहुंचने से पहले ही कोस्ट गार्ड और भारतीय नौसेना ने इसे धर दबोचा। बोट से 8 पाकिस्तानी तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि फंसने के बाद संदिग्ध बोट ने पाकिस्तानी नौसेना के जहाज से मदद मांगी और पाकिस्तानी जहाज मदद के लिए आया भी लेकिन भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड के जहाजों को देखकर वापस चला गया। दरअसल हजारों करोड़ के इस नशे के सामान का कनेक्शन मुंबई के अंडरवर्ल्ड से है। नशे के इस सामान का मुंबई में बड़ा बाजार है।

खुफिया और जांच एजेंसियों ने मामले में ड्रग्स और आतंक के कनेक्शन की भी जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि बीते 31 दिसंबर को अरब सागर में भारत-पाक समुद्री सीमा के पास विस्फोटकों से भरी एक संदिग्ध बोट में धमाका हुआ था. खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, यह 26 /11 जैसा आतंकी हमला दोहराने की पाकिस्तानी सेना की साजिश थी।

No comments:

Post a Comment