Tuesday, 21 April 2015

10 साल पहले आपका मनपसंद फोन कौन सा था

आज हर रोज कोई न कोई बेहतरीन स्मार्टफोन देखने को मिल रहा है। परंतु यदि आप किसी से ये पूछें कि 10 साल पहले आपका मनपसंद फोन कौन सा था तो शायद इसका जवाब उसके पास न हो क्योंकि तब ऐसे बहुत से फोन थे जो आज भी लोगों की पसंद होंगे और जुबान पर होंगे। ऐसे ही कुछ बेहद लोकप्रिय फोन है जो तब बड़े पसंद किए जाते थे :-

1. Nokia 1100
ये अभी तक नोकिया के सबसे कामयाब फोंस में एक हैं जिसकी करीब 150 मिलियन यूनिट बिंकी है।

2. Nokia N73
ये फोन अपनी बेहतरीन आवाज के कारण बड़ा फेमस रहा है। इसमें ड्यूल स्पीकर दिए गए थे। ये फोन नोकिया की एन सीरीज का हिस्सा था।  

3. Sony Ericsson K750
तब के सबसे बेहतरीन फोंस की गिनती में सोनी एरिक्‍सन का ये फोन आता था। इसमें इसमें 2 मेगापिक्‍सल का कैमरा लगा हुआ था, जो तब के बड़े बड़े स्मार्टफोंस 

4. Motorola Razr V3
रेजर वी3 एक ऐसा फोन था जो प्रोफेशनलों की पहली पसंद था। इन्‍हीं में से एक हैं मोटो रेजर जो 2004 में लांच किया गया है। यह फोन अपने स्मार्ट और स्‍लीक डिजाइन के कारण हाथ की शौभा बड़ाता था।

5. BlackBerry 7100
2005 ब्‍लैकबेरी में ने 7100 में एडवांस बीबी ओएस दिया था। जिससे ईमेल की सुविधा थी और आज बिजनेस क्लास लोगों की पहली पसंद ब्लैकबेरी ही है।

6. Nokia 6600
इसके अलावा नोकिया के 6600 का तो क्या कहना। नोकिया के कई लोकप्रिय स्मार्टफोंस में एक नाम 6600 का भी है और इसके लोकप्रिय होने का एक कारण इस फोन का कैमरा भी रहा।

7. Sony Ericsson P900
इसके अलावा सोनी का P900 भी काफी लोगों द्वारा पसंद किया जाता था। सोनी का ये स्मार्टफोन टच स्क्रीन के साथ आता ता और इस्तेमाल के लिए साथ में पेन भी होता था जैसा कि सैमसंग की नोट सीरीज में होता है।

No comments:

Post a Comment