इस बार गर्मी में फलों के राजा आम का स्वाद जेब पर भारी पड़ सकता है।
इसके भाव इस बार 50 से 65 प्रतिशत ऊपर हैं। उत्तरी और मध्य भारत में बेमौसम
की बरसात और ओलावृष्टि से आम का उत्पादन इस बार प्रभावित हुआ है और बाजार
में इसकी आवक कम है। आम के उत्पादन में 50 प्रतिशत तक का नुक्सान हुआ है।
उद्योग मंडल एसोचैम के एक अध्ययन में कहा गया है कि इस साल इतना भी आम
नहीं है ‘आम’। बेमौसम बरसात से साधारण किस्म का आम भी 100 रुपए प्रति किलो
के भाव पर है। मुम्बई में अच्छा अल्फांसो 500 से 600 रुपए दर्जन चल रहा
है।
अध्ययन में कहा गया है कि आम के भाव और फल-सब्जियों की तुलना में
ज्यादा तेजी से बढ़े हैं। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा नुक्सान हुआ है।
प्रदेश में मलीहाबाद, शाहाबाद, अलोहा, उन्नाव, बुलंदशहर, हरदोई, बाराबंकी
और सहारनपुर जैसे दर्जन भर इलाके आम के प्रमुख क्षेत्रों में हैं जहां आम
की अनेक प्रजातियों के बाग हैं। इस बार देश में आम का उत्पादन 1.5 करोड़ टन
रहने की संभावना है।

No comments:
Post a Comment