- समय चाहे पढ़ाई का हो या परीक्षा का, समझदार छात्र अपने खानपान के साथ
नींद का भी पूरा ध्यान रखते हैं। नींद न लेने से या बहुत कम लेने से भी
हमारे दिमाग की याद्दाश्त क्षमता पर बुरा असर पड़ता है।
- टॉपर बनने के लिए गति से अधिक दिशा महत्वपूर्ण होती है।
- वही छात्र टॉपर बन सकते हैं जो आशा धूमिल होते हुए भी प्रयास जारी रखते हैं। जिन्हें यह विश्वास होता है कि वे सफल होंगे।
- गलतियां तो हर कोई ढूंढ लेता है, यदि टॉपर बनना चाहते हैं तो समस्याओं का हल ढूंढना सीखो ।
- टॉपर बनना उस समय तक नामुमकिन लगता है, जब तक हम उसे मुमकिन बनाने के प्रयास शुरू नहीं कर देते।
- असफलता का भय सफलता के रास्ते की सबसे प्रमुख रुकावट होती है ।
- कोई भी छात्र अपनी मेहनत और कर्मों से टॉपर बन सकता है ।
- बिना उत्साह के कभी भी कुछ महान हासिल नहीं किया जा सकता ।
No comments:
Post a Comment