ये तो हम सभी जानते हैं कि एक स्वस्थ मुस्कान व्यक्ति की पर्सनैलिटी में चार चांद लगा देती है। लेकिन बिजी लाइफ स्टाइल के चलते हम अपनी सेहत पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाते हैं। वो भी खासकर ओरल हेल्थ पर। इसी की वजह से दांतों में दाग-धब्बे, सांस की दुर्गंध और मुंह से जुड़ी कई परेशानियां आए दिन लोगों में देखने को मिलती है। दांतों की बीमारियों से और भी कई बीमारियों के होने का रिस्क रहता है। आप पूरी तरह स्वस्थ तभी रह सकते हैं, जब शरीर के साथ-साथ आपकी स्माइल भी खूबसूरत होगी।
इसके लिए हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिन्हें आप बिजी लाइफ में से थोड़ा-सा वक्त निकाल कर अपना सकते हैं।
1- अधिक मात्रा में कॉफी और सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करने से दांतों में दाग-धब्बे पड़ जाते हैं। इसकी वजह से कई बार आपको सार्वजनिक जगहों पर शर्मिंदगी भी उठानी पड़ती है। इसलिए कॉफी या ड्रिंक का सेवन करने के कुछ देर बाद बाद पानी से कुल्ला जरूर करें।
2- हाई एल्कोहल कंटेंट वाले माउथवॉश की वजह से भी सांसों से बदबू आती है। माउथवॉश की जगह आप पिपरमिंट ऑयल को पानी में मिक्स करके कुल्ला करें और मुंह को अच्छे से साफ करें। बबल-गम और शुगरलेस कैंडी से लार बनती है, जिससे बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं।
3- हेल्दी फूड खाने से न सिर्फ आपका वजन कंट्रोल में रहता है, बल्कि मुंह की सफाई भी होती है। अजवाइन, गाजर और सेब खाने से आपके दांतों से चिपचिपा खाद्य पदार्थ दूर होता है। पुदीने की पत्तियां और अजवाइन चबाने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है, क्योंकि ये गंधनाशक के रूप में काम करते हैं।
4- सुबह उठकर सबसे पहले सीसेम तेल से कुल्ला करने या केला खाने से दांत सफेद होते हैं। इससे आपकी मुस्कान खिली-खिली नजर आती है। इसके अलावा, तुलसी की पत्तियां चबाने से भी दांत और मसूड़े हेल्दी होते हैं।
5- यदि अब भी आप अपनी मुस्कान से खुश नहीं हैं, तो आप इसे ठीक कर सकते हैं। आजकल कई डेंटल ट्रीटमेंट उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से आप मनचाही मुस्कान हासिल कर सकते हैं। क्लीनिंग और पॉलिशिंग तकनीक से दांत ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। टीथ व्हाइटनिंग एक अलग तकनीक है, जिससे दांतों के दाग-धब्बे दूर किए जाते हैं। अगर आपके दांत बाहर या टेढ़े-मेढ़े हैं तो ब्रेसेस के जरिए आप इनकी पोजिशन सही की जा सकती है।
6- दांतों से दाग-धब्बे कम करने के लिए एल्कोहल मिली हुई ड्रिंक का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर करते भी हैं, तो तुरंत पानी पिएं। इससे दांतों में फंसा खाद्य पदार्थ निकल जाता है।
7- स्मोकिंग और तंबाकू खाने से हेल्थ प्रॉब्लम के साथ-साथ सांसों में दुर्गंध, दाग-धब्बे और मसूड़ों से संबंधित रोग हो जाते हैं। स्मोकिंग करने वाले लोगों के मसूड़े दांतों से अलग दिखाई देते हैं। दोनों के बीच की हड्डी भी दिखती है, जिससे आपकी स्माइल बुरी लगती है।
8- पुराने जमाने में लोग जिम नहीं जाते थे, लेकिन फिर भी स्वस्थ रहते थे। आजकल बिजी शेड्यूल होने के कारण लोगों के पास अपनी सेहत का ध्यान रखने का भी समय नहीं है। इससे आपकी ओरल हेल्थ भी नजरअंदाज होती है। इसके लिए भी वक्त निकालें और कुछ भी खाने के बाद पानी से कुल्ला जरूर करें।
No comments:
Post a Comment