जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पर्सनल असिस्टेंट के खाली पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 14 है, जिसमें अनारक्षित वर्ग के 09, अनुसूचित जाति के 03 और अनुसूचित जनजाति के 02 पद शामिल हैं।
विज्ञापित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। अन्य योग्यता के अंर्तगत उम्मीदवारों को शार्टहैंड (100 शब्द प्रति मिनट) का ज्ञान होना आवश्यक है। अनुभव के तहत उम्मीदवारों ने न्यूनतम दो वर्ष स्टेनोग्राफर के रूप में कार्य किया होना चाहिए।
विज्ञापित पदों पर उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को 9,300 रुपये से लेकर 34,800 रुपये व ग्रेड पे 4,200 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।विज्ञापित पदों पर केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं व दिए हुए निर्देशों के अनुसार सावधानीपूर्वक आवेदन पत्र को भरें।
इन पदों के लिए सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये का डीडी 'फाइनेंस ऑफिसर, जेएनयू नई-दिल्ली' के पक्ष में बनवाकर जमा करना होगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।
पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर उसके साथ शैक्षिक प्रमाणपत्रों की प्रति और डिमांड ड्रॉफ्ट को संलग्न करें व 'डिप्टी रजिस्ट्रॉर (एडमिनिस्ट्रेशन/आर एंड सी सेल), कमरा नंबर 310, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, न्यू महरौली रोड, नई दिल्ली-110067' के पते पर भेजें।
योग्य उम्मीदवारों को कौशल परीक्षा और लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। आवेदन पत्र निर्धारित पते पर पहुंचने की अंतिम तिथि 18 मई, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए या किसी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.jnu.ac.in पर लॉग ऑन करें।

No comments:
Post a Comment