आपने बहुत सारे अजीबोगरीब और अनोखे लोगों
को देखा होगा। किसी ने नाखून बड़ा कर रिकार्ड बनाया है तो किसी ने अपना
मोटापा बढ़ा के। लेकिन इस लड़के की बात तो जरा हट के ही है।
पंजाब
के रहने वाले जसप्रीत सिंह कालरा के बदन के लचीलेपन को देख लेंगे तो
सोचेंगे कि क्या ये लड़का बिना हड्डियों का है? आप देखिए किस फूर्ति से वो
अपने बदन को कहीं भी कितना भी घुमा लेता है। 15 साल का जसप्रीत रबर ब्वॉय
नाम से पॉपुलर है। वह अपने बदन के हर एक हिस्से को जितना चाहें जहां चाहें
घुमा लेता है। जसप्रीत का कहना है कि उसका ऐसा कर पाने की पीछे की वजह योगा
है।
उन्होंने बताया कि वह पिछले 4
साल से योगा कर रहा है। बदन को घुमाने में उसे कभी भी दर्द नहीं हुआ। लोगों
को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है लेकिन उनके लिए ये हॉबी की तरह
है। अब जसप्रीत इस काम को अपना फुल टाइम करियर बनाना चाहते हैं। वो
'इंडियाज गॉट टैलेंट' नाम के शो में भी आ चुके हैं। आप खुद ही देख सकते हैं
कि कैसे जसप्रीत बदन को कहीं भी कितना भी घुमाने में जरा सी दिक्कत नहीं
महसूस करता।

No comments:
Post a Comment