उत्तर रेलवे बोर्ड यात्रियों की सुविधा और रेल की आमदनी बढ़ाने के लिए श्टिकट आरक्षण खिड़की्य को पहली अप्रैल से दिन-रात खोलने की तैयारी कर रहा है। रेलवे आरक्षण केन्द्रों पर रिजर्वेशन सुबह ८ से रात ८ बजे तक होता है, किंतु रविवार को सिर्फ सुबह ८ से दोपहर २ बजे तक ही। तत्काल रिजर्वेशन सुबह १० से दोपहर १२ तक होता है। यही समय सभी कार्यालयों का होता है। इससे यात्रियों को पूर्व में टिकट लेने में परेशानी होती है। इसी लिए रेलवे द्वारा २३.५ घंटे आरक्षण खिड़की खोलने के लिए कर्मचारियों की तीन शिफ्टें चालू की जाएंगी। ज्ञात हो कि रेलवे ई-टिकट आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर सुबह ८ से रात ११ बजे तक, फिर १ घंटे बाद रात १२ से सुबह ८ बजे तक यानी २३ घंटे ई-टिकट मिलता है। यदि ई-टिकट कनफर्म न हो, तो रद्द हो जाता है। किंतु रेलवे आरक्षण केंद्र का रिजर्वेशन टिकट कनफर्म न होने पर भी रद नहीं होता। इस टिकट से स्लीपर या जनरल क्लास में यात्रा की जा सकती है। रेलवे आरक्षण केंद्र के टिकट पर कोई सर्विस चार्ज-टैक्स नहीं देना पड़ता है, जबकि ई-टिकट पर सभी चार्ज वसूले जाते हैं। इससे यात्रियों को १५ से १०० रुपया तक फालतू देने पड़ते हैं। आरक्षण केंद्र से रिजर्वेशन कराने पर यात्री इस फालतू खर्चें से बच सकते हैं।
No comments:
Post a Comment