Tuesday, 21 April 2015

अगर आपके पास 1 जून 2005 से पहले के नोट हैं

अगर आपके पास 1 जून 2005 से पहले के नोट हैं, तो आप उन्हें बदल लें। क्योंकि देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही 10 रुपए के सिक्के लॉंच करने जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार दस रुपए के सिक्कों की ढलाई कर चुकी है और रिजर्व बैंक इन्हें जल्द ही जारी करने वाला है। एैसे में जानकारी मिली है कि बैंक वर्ष 2005 जून से पहले छपे नोटों को परिचालन से बाहर कर देगा। ऐसे में जून से पहले ही जेब में पड़े पुराने नोट बदल लें। 
 
कहां बदले नोट
पुराने नोटों को बदलने के लिए आप आप बैंक शाखाओं और आरबीआई के काउंटरों में जाकर बदल सकते हैं। बैंकों की सभी शाखाओं में 2005 के पहले के नोटों को बदलने की प्रक्रिया जारी है। बैंक अधिकारियों के अनुसार ऐसे नोटों के लिए लोगों को अपना अकाउंट नंबर और आइडेंटिटी प्रूफ देना होगा। यदि किसी का अकाउंट नहीं है तो इसके लिए उसे अपना एड्रेस प्रूफ देना होगा।
 
अंतिम तिथि 1 जून
रिजर्व बैंक ने 22 जनवरी 2014 को कहा था कि वह एक अप्रैल से इस तरह के सभी नोट परिचालन से हटाएगा। लेकिन बाद में इसकी तिथि बढ़ाकर 1 जनवरी 2015 की गई और फिर इसमें बदलाव करके 1 जून की तारीख तय कर दी गई। ऐसे में आपकी जेब में पड़े 100, 500, 1000 आदि के नोट एक बार फिर देख लें, कहीं ये वर्ष 2005 से पहले के तो नहीं। अगर ऐसा है तो अब यह किसी काम के नहीं रहेंगे।
 

No comments:

Post a Comment