Thursday, 16 April 2015

कल्याणं करोति का नेत्र शिविर

स्व0 श्रीमती अनुपम आहुजा जी की पुण्य स्मृति में, श्री अशोक कुमार आहुजा, रोटरी क्लब मवाना, कल्याणं करोति मेरठ (पंजीकृत) एवं जिला दृष्टिड्ढहीनता निवारण समिति (मेरठ)  के संयुक्त तत्वाधान में लैन्स की सुविधा के साथ निरूशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन सनातन धर्म मन्दिर, रामराज, ब्लाक हस्तिनापुर (मेरठ) के प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें ६९ नेत्र रोगियों की जांच डा0 पी.पी. मित्तल द्वारा की गयी, सभी नेत्र रोगियों का निरूशुल्क दवाईयां वितरित करके १० के मोतियाबिन्द के आपरेशन हेतु चयन किया गया। सभी नेत्र रोगियों को मोतियाबिन्द के आपरेशन हेतु कल्याणं करोति, मेरठ द्वारा संचालित निरूशुल्क नेत्र चिकित्सालय कैन्टोनमैन्ट जनरल अस्पताल, मेरठ छावनी में लाया गया।
सभी आपरेशन डा0 सतीश नागर एवं डा0 पी.पी. मित्तल द्वारा किये गये। चश्में के लिए २८ नेत्र रोगियों की जांच श्री संजय कुमार द्वारा की गयी और ११ को रियायती दर पर चश्में उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।
शिविर को सफल बनाने हेतु सर्व श्रीमतीध्श्री ईश्वरचन्द गुप्ता, नरेन्द्र गम्भीर, मोना गम्भीर, के.पी. सिंह धीमान, डा0 श्रीपाल कोहली, मीता एवं विजय आदि ने विशेष योगदान दिया।
कैन्टोनमैन्ट जनरल अस्पताल, बेगमपुल, मेरठ   पिन-२५०००१
फोन  (का0) ०१२१-२६६४७२२, (अध्यक्ष) ९४१२२०६२१०, (महामंत्री) ९४५६८३८४५६ 

No comments:

Post a Comment