Friday, 10 April 2015

दूसरे टिकट हेतु दोबारा लॉग इन करना होगा


ग्रीष्मावकाश में छात्र-छात्राएं परीक्षा समाप्ति के उपरान्त किसी पर्यटन स्थल पर जाने की योजना बनाते है। टिकट बुकिंग में दलाल इसका लाभ उठाते है। भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग में दलालो की धांधली पर रोक लगाने के लिये कई कदम उठाये है। अब ऑन लाइन बुंकिंग के तहत एक लॉग इन से मात्र एक ट्रेन की टिकट ही बुक कराने के बाद बुकिंग सेशन समाप्त हो जायेगा। यद्यपि यह पाबन्दी आगे की यात्रा और वापिसी यात्रा (रिटर्न जर्नी) की श्ई्य टिकट बुक करते समय लागू नही होगी।
रेल मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है-  टिकटिंग में एक श्यूजर्य के लॉग इन सत्र में एक बुकिंग की पाबन्दी होगी जिसके बाद यूजर को दूसरी बुकिंग से पहले लॉग आउट करना जरुरी होगा। यह  ऐजेन्ट सहित सभी यूजर पर लागू होगा। यह पाबंदी सुबह ८ बजे से दोपहर १२ बजे तक ई-टिकट की बुकिंग करते समय लागू होगी। यह पाबंदी दलालो की एकल यूजर लागिंग सुविधा का इस्तेमाल  करके टिकटे हथियाने पर रोक लगाने के लिये लगाई गई है।  

No comments:

Post a Comment