Friday, 17 April 2015

07/08 की मध्यरात्रि में आयुक्त कार्यालय के हाल में दो पटलों पर लगी आग के कारणों की जांच करेंगे अपर आयुक्त श्री चुन्कु राम पटेल- आयुक्त


मेरठ मंडल के आयुक्त श्री आलोक सिन्हा ने बताया कि 07ध्08 की मध्यरात्रि में आयुक्त कार्यालय के हॉल के दो पटलों पर लगी आग के कारणों की जांच अपर आयुक्त श्री चुन्कू राम पटेल को तीन दिन के अन्दर करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि अपर आयुक्त रात्रि में आग के कारणों की जांच करेंगे तथा अन्य विभागों के सहयोग से छति का आंकलन भी करेंगे। आयुंक्त ने बताया कि कार्यालय के मुख्य हॉल में आमने सामने के पटलों पर लगी आग के कारण  जनपदों से प्राप्त सूचनाओं आदि के जलने की सम्भावना है। उन्होंने बताय कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि शार्ट सर्किट अथवा यूपीएस आदि के कारण लगी हो। उन्होंने बताया कि इसकी एफआईआर भी दर्ज कराने के निर्देश भी उनके द्वारा दिये गये हैं। साथ ही सभी पटल सहायकों को भी निर्देश दिये गये है कि वह अपने पटलों पर देखें कि किन प्रपत्रों अथवा अन्य प्रकार की सूचनाओ का नुकसान हुआ है और इसकी विस्तृत जानकारी अपर आयुक्त को दें। श्री सिन्हा ने बताया कि उन्होंने मुख्य अग्नि शमन अधिकारी को भी पत्र भेजकर निर्देश दिये है कि वह घटना स्थल का निरीक्षण कर आग लगने के कारणों के सम्बंध में अपनी समीक्षात्मक आख्या दें तथा भविष्य में इस प्रकार की पुर्नावृत्ति न हो इसकी सुरक्षा के उपायों के लिये अपने सुझाव तीन दिन के अन्दर अपर आयुक्त को प्रस्तुत करें। उन्होंने सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा को भी इस सम्बंध में जांच कर आख्या देने व भविष्य के लिये सुरक्षा के उपाय के सम्बंध में जानकारी देने के निर्देश दिये। श्री सिन्हा ने मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को भी निर्देश दिये कि वह अपने किसी अभियन्ता के माध्यम से घटित घटना के सम्ंबंध में हुए नुकसान की जांच कर तीन दिन के अन्दर अपनी आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
मंडलायुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को भी पत्र भेजकर निर्देश दिये है कि मंडल में किसी भी जनपद में शार्ट सर्किट व अन्य कारणों से किसी भी कार्यालय में आग न लगे इसके लिये कार्यालय के गेट पर ऐसा स्विच लगाये ताकि कार्यालय बंद होने के बाद यदि उस स्विच को ऑफ कर दिया जाये तो पूरे कार्यालय की विद्युत बंद हो जाये। ताकि भविष्य में इस प्रकार की कंही कार्यालय में आग से दुघर्टना न होने की सम्भावना रह सके। साथ ही कार्यालयों की वायरिंग आदि भी मुक्ममल तरीके से सही रखी जाये। आयुक्त द्वारा आज अपने कार्यालय के हॉल का जहां आग लगी वहां का निरीक्षण भी किया गया। इस अवसर पर अपर आयुक्त श्री गयाप्रसाद तथा विभाग के अन्य कर्मचारी अदि भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment