Thursday, 16 April 2015

टैवल करने का शौक, तो देखें दुनिया की Best 10 जगहें


योसेमिट नेशनल पार्क, कैलिफोर्निया
लाइफस्टाइल डेस्क ट्रैवल का मतलब होता है कुछ नया देखना, कुछ नया एक्सीपिरिएंस करना। दुनिया देखना, घूमना और नई-नई चीजें डिस्कवर करना। अपने कल्चर से अलग कुछ नया सीखना और दूसरों के कल्चर से कुछ नया सीखना। यह सब बातें सिर्फ वही समझ सकता है, जो ट्रैवल को बहुत पसंद करता हो। जिसके लिए ट्रैवल करना ही दुनिया की बेस्ट चीज हो। अगर आपको भी है ट्रैवल करने का शौक, तो हम आपके लिए लेकर आएं है वो 10 बेहतरीन जगहें, जिन्हें आपको एक बार तो जरूर देखनी चाहिए।
1. योसेमिट नेशनल पार्क, कैलिफोर्निया
यह पार्क यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल है। यहां मौजूद पहाड़, वाटरफॉल और वाइल्डलाइफ दुनिया में और कहीं नहीं है। यहां के खूबसूरत सीन स्विट्जरलैंड से कम नहीं है। 1,200 स्क्वैयर मील में फैला हुआ पार्क वाइल्डलाइफ से भरा हुआ है। 1890 में बने इस पार्क को अभी तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। इसीलिए अगर आप भी कैलिफोर्निया जाएं, तो इस पार्क को जरूर देखें।

2. क्योटो, जापान
अगर जापान जाएं, तो इस शहर को देखना न भूलें। यह जापान के खूबसूरत शहरों में से एक है, यहां का फूड, स्ट्रीट्स, टेंपल, हेरिटेज साइट्स, विला, आदि सब कुछ मौजूद है। यहां का सबसे खास अट्रैक्शन मंदिर हैं। ज्यादातर मंदिर गोल्डन रंग में हैं। जापान की पॉलिटिक्स और कल्चर का यह सबसे खास शहर है।

3. मस्कट, ओमन
नीले पानी से भरे समुद्र और ऊचें-ऊंचे पहाड़ों से भरा यह शहर बहुत शानदार है। यहां मॉर्डन आर्किटेक्चर के साथ ही कई प्राचीन हेरिटेज कल्चर भी मिलता है। यहां मौजूद घरों, छोटी-छोटी दुकानों, बाजारों, गलियों और बिल्डिंग्स में ओमन का कल्चर मिलता है। यहां कई मस्जिद भी मौजूद हैं, जिन्हें देखने का अपना अलग ही अहसास है। 

4. बाली, इंडोनेशिया
अगर आप नीले समंदर और प्राचीन मंदिरों वाली जगह की सैर करना चाहते हैं, तो आप इंडोनेशिया में बाली द्वीप की यात्रा जरूर करें। बाली की खूबसूरती आंखों और मन को सुकून देती है। इस इंडोनेशियाई प्रांत की 84 प्रतिशत आबादी हिंदुओं की है। यहां का मौसम जुलाई-अगस्त महीने में बहुत अच्छा होता है। इसके साथ ही यहां इंडोनेशिया से जुड़ी कला, संस्कृति सब कुछ मिल जाएगा। 

5. बार्सिलोना, स्पेन
स्पेन के इस शहर में कई खूबसूरत आर्किटेक्चर मिल जाएंगे। यहां का स्पैनिश खाना जैसे स्वीट्स, सी-फूड भी काफी फेमस है। यहां मौजूद घर, होटल्स और इतिहास से जुड़ी इमारतों का आर्किटेक्चर देखने में बहुत खूबसूरत लगता है। यहां पर मौजूद आर्किटेक्चर दुनिया में और कहीं नहीं है। यहां के चर्च भी काफी फेमस हैं। 

6. इस्तांबुल, तुर्की
यहां के कई मस्जिद, बाजार और टर्किश बाथ आपको बहुत पसंद आएंगे। यहां हजारों फीट की ऊंचाई पर बना एक खास ब्रिज भी है जिसका नाम है फैथ सुल्तान मेहमेट ब्रिज। यह अपनी ऊंचाई और खास बनावट के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। एक समय पर यह दुनिया का छठवें नंबर का सबसे लंबा ब्रिज था। इतना ही नहीं इस्तांबुल तुर्की का सबसे बड़ा शहर है। यहां पूरी तुर्की का कल्चर दिखता है। 

7. क्वीनस्टोन, न्यूजीलैंड
ऑस्ट्रेलिया आने वालों के लिए न्यूजीलैंड हॉलिडे डेस्टिनेशन होता है। यहां पर होने वाली माउंटेन बाइकिंग, जेट बोट राइड टूरिस्ट को बहुत अट्रैक्ट करती है। न्यूजीलैंड का यह शहर पहाड़ों के घिरा हुआ है। यहां क्रिस्टल जैसे चमकते पानी की लेक, नेचर, एडवेंचर टूरिस्ट्स को अट्रैक्ट करता है।

8. राजस्थान, भारत
यह भारत का हेरिटेज और कल्चर से भरा शहर है। यहां पूरे भारत की संस्कृति और सभ्यता दिख जाती है। यहां एक से बढ़कर एक राजा-महाराजाओं के महल दिखता है। यहां का पहनावा, बाजार पूरे भारत में मशहूर है। ट्रैवल को एन्जॉय करने वालों के लिए यह शहर जन्नत है। यहां दुनियां की भूतियां जगहों में शामिल भानगढ़ किला भी मौजूद है। 

9. रियो डी जेनेरियो, ब्राजील
ब्राजील की यह राजधानी बहुत खूबसूरत है। यहां करीब 14 मिलियन लोग रहते हैं। इस शहर की खास बात कोरकोवाडो पर्वत पर स्थित ईसा मसीह की विशाल मूर्ति है। यह मूर्ति दुनिया के सात अजूबो में शामिल है। इस शहर में विश्व का दूसरा सबसे बड़ा फ्लोरेस्ता दा तिजुका या श्तिजुका वन्य नाम का शहरी जंगल है। इतना ही नहीं यह शहर फुटबॉल लवर्स के लिए भी जाना जाता है। यहां सांबोद्रोमो नाम का दुनिया का सबसे बड़ा फुटबॉल स्टेडियम है।  

10. रोम, इटली
अगर आप इतिहास में दिलचस्पी रखते हैं तो एक बार इटली के रोम शहर में जरूर जाएं। इस शहर में ईसाई धर्म से जुड़ा पूरा इतिहास दिखता है। इतना ही नहीं इस शहर के बार में महाभारत में भी जिक्र किया गया है। इसके अलावा यहां 300 गिरिजाघर और कई पुस्तकालय आदि हैं। साथ ही, यहां कई शानदार पैलेस, होटल्स आदि भी मौजूद हैं।


No comments:

Post a Comment