नयी दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने गुरुवार को अपना पहला रेल बजट पेश किया। रेल बजट में किसी भी तरह के यात्री किराए को नहीं बढ़ाया गया है, लेकिन माल भाड़े में जरुर बढ़ोतरी की गई है। रेलवे ने माल भाड़े में 10 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी के बाद एलपीजी, यूरिया, सीमेंट और कोयले की कीमतों में इजाफे की आशंका तेज हो गई है।
बढ़ेगी सुविधायें
रेल बजट में एलपीजी की माल ढुलाई 0.8 फीसदी बढ़ा दी है। ऐसा होने पर सिलेंडर महंगा होने के आसार हैं। वहीं अनाज और दालों की माल ढुलाई पर भी 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में कीमतों की बढ़ोतरी की आशंकाएं तेज हो गई है। कोयले की ढुलाई में 6.3 फीसदी का इजाफा हुआ है, इससे बिजली और सीमेंट दोनों महंगा होगा।
घटी है आमदनी
माल भाड़े में बढ़ोतरी की वजह से रेलवे का इस स्त्रोत से होने वाली आमदनी में कमी आई है। अब मात्र 30 फीसदी वस्तुओं की ढ़ुलाई रेलवे से की जाती है। इसकी मुख्य कारण है माल भाड़े में लगातार हो रही बढ़ोतरी।
No comments:
Post a Comment