मां आखिर मां ही होती है, यह उस समय देखने
को मिला जब एक बाइक से अपने गांव जा रहे महिला अपने पति,देवर और उनके
बच्चे के साथ बिलासपुर के तखतपुर के पास एक भयानक हादसे की शिकार हो गए।
जिस से दोनों दम्पति बुरी तरह से घायल हो गए। और उनके बच्चे को भी चोटे
लगी।
हादसे के बाद महिला अपने बच्चे
के साथ सड़क के दूसरी ओर जा गिरी और बेहोश हो गई लेकिन फिर भी मां अपने
बच्चे की भूख मिटाती रही। महिला का नाम दुर्गा है और व अपने पति अजय, देवर
अशोक चौहान और अपने एक साल के बच्चे अखिलेश के साथ बाइक से बुरका गांव जा
रही थी। तभी रास्ते में पीछ़े से आ रही एक तेज कार ने बाइक को जोरदार टक्कर
मार दी और व रास्ते में गिर गए और बुरी तरह से घायल हो गए। और उनका बच्चा
अखिलेश अपनी मां के साथ सड़क के एक किनारे में जा गिरा, और मां बुरी तरह
से घायल हो गई लेकिन फिर भी अपने बच्चे की भूख को मिटाती रही। वहा के
स्थानिय लोगों ने कार ड्राईवर को पकड़ कर बुरी तरह से पीटाई की, और घायल
हुए लोगों को अस्पताल में पहुंचाया। जहा सभी की हालत ठीक बताई जा रही है।

No comments:
Post a Comment