1. चमकदार सफेद दांतों के लिए हफ्ते में एक बार एक चुटकी बेकिंग सोडा या नमक से दांतों को साफ करें।
2. दांतों का पीलापन दूर करने के लिए कॉटनवूल को हाइड्रोजन पैराऑक्साइड में भिगोकर दांतों पर मलें।
3. चमकदार दांत पाने के लिए हफ्ते में दो बार अपने दांतों को सूखे तेजपत्ते से हलके हाथों से रगड़े।
4. नाखूनों को मजबूत और चमकदार बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा कैल्शियम और जेलेटिन लें। एक टेबल स्पून जेलेटिन प्रतिदिन एक कप ठंडे दूध में मिलाकर लें। अगर आपको कैलरीज की चिंता हो तो फुल क्रीम मिल्क की जगह स्किम्ड मिल्क लें। यह उपचार लगातार एक महीने तक करे।
5. लंबे और मजबूत नाखून पाने के लिए उनको रोज रात में हलके गर्म बादाम के तेल और नीबू के रस के मिश्रण में भिगोएं। अधिकतम लाभ पाने के लिए उसमें दस से पंद्रह मिनट तक भिगोए रखें। फिर हलका मसाज करके उन्हे टिश्यू पेपर से पोंछ लें और दूसरे दिन सुबह पानी से उनको साफ करे। वही तेल आप हर रोज गर्म करके इस्तेमाल कर सकती है।
No comments:
Post a Comment