यह बात सूनने में थोड़ी अटपटी लग सकती है मगर रांची के दिल्ली पब्लिक स्कूल
में पढ़ने वाले दो छात्रो ने ऐसा जूता बनाया है जो फोन को चार्ज कर सकता
है। 10वीं कक्षा के छात्र उदेश और उत्कर्ष ने मोबाइल को चार्ज करने वाले
जूते का मॉडल तैयार किया है।
एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार ये छात्र गुड़गांव सेक्टर-10 स्थित ब्ल्यू बेल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में हिस्सा लेने आए थे। इस माॅडल को तैयार करने में महज 100 रुपए का खर्च आया है। छात्रों द्वारा बनाया गया यह मॉडल प्रिंसिपल ऑफ एनर्जी पर काम करता है जो मांसपेशियों की ऊर्जा को इलेक्ट्रिक ऊर्जा में बदलता है। मगर इन जूतों से उत्पन्न हुई ऊर्जा व्यर्थ नहीं होती।
इस जूते से फोन को चार्ज करने में उतना ही समय लगता है जितना आम तौर पर लगता है। छात्र उदेश और उत्कर्ष ने बताया कि जूते के नीचे एक स्प्रिंग लगाया गया है। इसके अलावा जूते के पीछे के हिस्से में छोटा सा अल्टरनेटर, कैपेस्टर, डायोड और गियर सेट तथा मोबाइल की चार्जर केबल लगाई गई है, जो फोन को चार्ज करती है।

No comments:
Post a Comment