Wednesday, 15 April 2015

ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं महिलाएं


महिला अपराधों को खत्म करने के लिए प्रदेश सरकार ने २४ मई, २०१४ को पुलिस से शिकायत करने की सुविधा निम्नलिखित ऑनलाइन पर शुरू की थी। किन्तु महिलाओं ने इस कानूनी सुविधा का बहुत कम लाभ उठाया। बीते ८ माह में मेरठ जिले में कुल ३७ ऑनलाइन शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। राज्य में मेरठ ७वें स्थान पर है, जबकि १६८ दर्ज शिकायतों के साथ हमीरपुर पहले स्थान पर है।
ऑनलाइन की विशेषता रू १. शिकायत हिन्दी में भी की जा सकती है। २. तब तक शिकायत बंद नहीं होती जब तक पीडि़ता संतुष्टड्ढ नहीं होती। ३. प्रगति रिपोर्ट की प्राप्ति हेतु रिमाइंडर भेजने की सुविधा है। ४. घटना का फोटोध्वीडियो सबूत के तौर पर अपलोड किया जा सकता है। ५. शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जा सकती है। ६. हर १५वें दिन डीआईजीध्आईजी समीक्षा करते हैं। ऑनलाइनः ूूूण्नचचवसपबमण्हवअण्पद

No comments:

Post a Comment