तीर्थयात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी यह है कि अब वे मानसरोवर की यात्रा सिक्किम के नाथुला दर्रे के नए सड़क मार्ग से १८ जून से शुरू कर २३ दिनों में कैलास पर्वत पहुंच सकेंगे। इस रास्ते से ५०-५० यात्रियों के ५ जत्थे रवाना होंगे और हर यात्री को कारीब १.७ लाख रु. का खर्च वहन करना होगा। किंतु परंपरागत तरीके से यात्री उत्तराखण्ड स्थित लिपुलेख दर्रे के पुराने दुर्गम रास्ते से ८ जून से यात्रा शुरू कर २५ दिनों में कैलास पर्वत पहुचेंगे। इस रास्ते से ६०-६० यात्रियों के १८ जत्थे रवाना होंगे और हर यात्री को करीब १.५ लाख रु. का खर्च वहन करना होगा। नए मार्ग से उम्रदराज, अशक्त लोगों के लिए यात्रा करनी आसानी रहेगी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यात्रा की पूरी जानकारी लेने के लिए निम्नलिखित वेबसाइट और हैल्पलाइन लांच की है, जिस पर एक साथ दस लोगों के सवालों के जवाब दिए जा सकते हैंरू-
वेबासाइट: ाउलण्हवअण्पद
हैल्पलाइन: ०११-२४३००६५५
No comments:
Post a Comment