दिल्ली में एक बार फिर आतंकी हमले को लेकर खुफिया ब्यूरो (आईबी) ने दिल्ली
पुलिस को चेताया है। आईबी का कहना है कि दिल्ली शहर में ड्रोन के जरिए
हमले का खतरा है। इसलिए दिल्ली पुलिस को जारी चेतावनी में खुफिया एजेंसी ने
ड्रोन उड़ाने वाले व्यक्तियों पर नजर रखने को कहा है।
आईबी की इस चेतावनी के बाद अब दिल्ली पुलिस के डीसीपी स्तर के अफसर ड्रोन उड़ाने वालों पर नजर रखेंगे। वहीं, मुंबई हमले के मास्टर माइंड व लश्कर आतंकी जकीउर रहमान लखवी के पिछले दिनों पाकिस्तान की जेल से रिहा होने के बाद खुफियां एजेंसियां विशेष सर्तकता बरत रही हैं, ताकि ऐसी किसी भी योजना को विफल किया जा सके।

No comments:
Post a Comment