शहर के डैंटल कॉलेज में बी.डी.एस. फाइनल ईयर की छात्रा ने अपने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार स्थानीय कैनाल व्यू
में रहती एक बी.डी.एस. की छात्रा जब घर में अकेली थी तो उसने पंखे से लटककर
आत्महता कर ली। जब मां-बाप घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खोलते ही दंग रह
गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में भर्ती
करवाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक
सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
एस.एच.ओ. एस.पी. सिंह ने बताया कि
छात्रा मिलन छाबड़ा (23) पुत्री राज कुमार ने सुसाइड नोट में अपनी मौत का
जिम्मेदार कॉलेज को बताया है। मृतका की मां ने भी कॉलेज की 2 लेक्चरर्स पर
अपनी बेटी की मौत का कारण बताया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कॉलेज
वालों ने उसकी बेटी को टैंशन देकर उसकी जान ली है।
फिलहाल पुलिस ने मृतका की मां के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments:
Post a Comment