दयाल फर्टिलाईजर्स गु्रप मेरठ, कल्याणं करोति मेरठ (पंजीकृत) एवं जिला दृष्टिड्ढहीनता निवारण समिति (मेरठ) के संयुक्त तत्वाधान में लैन्स की सुविधा के साथ निरूशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन दयाल अस्पताल, गगोल मोड़, परतापुर (मेरठ) के प्रांगण में आयोजित किया गया। शिविर में नेत्र जाँच व इलाज, मोतियाबिन्द का लैंसयुक्त निरूशुल्क ऑपरेशन, चश्में के लिए जाँच अस्पताल में दवाई, भोजन व रहने का निरूशुल्क प्रबन्ध, नेत्र शिविर से अस्पताल लाना व वापस छोडने की व्यवस्था निरूशुल्क की गई।
उपरोक्त शिविर में आँखो की सभी प्रकार की बीमारियों की जाँच, इलाज एवं ऑपरेशन, कुशल, योग्य व अनुभवी नेत्र-विशेषज्ञों द्वारा किये गये सभी ऑपरेशन कल्याण करोति द्वारा संचालित निरूशुल्क नेत्र चिकित्सालय, कैन्टोनमेन्ट जनरल अस्पताल, बेगमपुल, मेरठ छावनी में किये गये जिसके लिए कैम्प वाले दिन ही मरीजो की गाड़ी में लाने व अगले दिन वापस छोडने की निरूशुल्क व्यवस्था की गई। जिन नेत्र रोगियों को मोतियाबिन्द के कारण धुंधला दिखाई देता हैं वे उसी दिन ऑपरेशन के लिए तैयार होकर व धुले कपड़े पहनकर आयें ताकि वे तुरन्त मेरठ के लिए प्रस्थान कर सकें। ऑपरेशन कराने वाले मरीज पहचान पत्र राशन कार्ड की फोटो कॉपी व एक छोटा फोटो तथा फोन नम्बर अवश्य साथ लायें।
कैन्टोनमैन्ट जनरल अस्पताल, बेगमपुल, मेरठ पिन-२५०००१
फोन (का0) ०१२१-२६६४७२२, (अध्यक्ष) ९४१२२०६२१०, (महामंत्री) ९४५६८३८४५६
No comments:
Post a Comment