जिला अल्प संख्या कल्याण अधिकारी श्री एस0एन0 पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2014 -15 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना अन्र्तगत शासन द्वारा संशोधित समय सारणी जारी की गयी है। उन्होंने बताया कि नये सारणी के अनुसार समस्त नयेध् नवीनीकरण हेतु पात्र छात्र छात्रायें छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु 30 नवम्बर तक आवेदन का समय था ऑनलाइन त्रुटियो को ठीक करने के लिये 07 दिसम्बर 2014 तक का समय था। ऑनलाइन आवेदन की हार्डकॉपी को संलग्नों सहित सम्बंधित संस्थान में जमा करने का 08 दिसम्बर का समय तय हुआ। छात्रों के ऑनलाइन विवरण को शिक्षण संस्थान द्वारा सत्यापित करने एवं शिक्षा विभाग को अधिकारी को संस्तुति भेजने का समय 20 दिसम्बर 2014 तक हैं। प्रदेश के बाहर अध्यनरत छात्र छात्राओं के विवरण को ऑनलाइन सत्यापित करने तथा सम्बंधित छात्रों के गृहजनपद के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को संस्तुति सहित सहित आवेदन की हार्डकॉपी भेजने की तिथि 24 दिसम्बर 2014 है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा शिक्षण संस्था पाठयक्रम में वास्तविक छात्र संख्या आदि की प्रमाणिकता के सम्बंध में ऑनलाइन विवरण को सत्यापित एवं अग्रसारित करने की तिथि 31 दिसम्बर 2014 है।
प्रदेश के शिक्षण संस्थाओ में अध्यनरत छात्र-छत्राओं पर शिक्षण संस्थाओं के विवरण को शिक्षा विभाग के अधिकारी द्वारा ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने तथा प्रदेश के बाहर अन्य प्रदेशों में स्थित शिक्षण संस्थाओं द्वारा ऑनलाइन सत्यापित करने के उपरान्त राज्य एनआईसी द्वारा विभिन्न परीक्षा नियन्त्रक संस्थाओध्विभागों द्वारा यूपीटीयू, एआईसीटीई, यूजीसी, एनसीटीई, एनसीआई विश्वविद्यालयों एवं विभिन्न शिक्षा परीषदों बोर्ड आफ टैक्नीकल एजूकेशन एवं बोर्ड ऑफ रिवेन्यू आदि की वेबसाइट पर उपलब्ध डाटा से मिलान एवं समस्त जनपदों के छात्रों के डाटा को आपस में मिक्स कर डूप्टलीकेट डाटा की छटनी व परीक्षण कर शुद्व एवं संध्यास्पद डाटा सम्बंधित जनपदों की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रति पूर्ति समिति को निर्णाथ उपलब्ध कराये जाने की तिथि 15 जनवरी 15 है।
जनपदीय छात्रवृत्ति समिति द्वारा छात्रवृत्ति एवं शुल्क पं्रतिपूति स्वीकृत करना व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के डिजीटल हस्ताक्षर से स्वीकृत डाटा लॉक किये जाने की तिथि 25जनवरी 2015 है तथा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के डिजीटल हस्ताक्षर से डाटा लॉक के आधार पर जनपदवार मांग के अनुसार छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि ई-पेयमेन्ट प्रक्रिया के तहत निफ्टध्आरटीजीएस के माध्यम से पात्र छात्र एवं छात्राओं के बचत बैंक खातों में निर्धारित प्रक्रिया के अन्र्तगत सीधे अन्तरित किये जाने की तिथि 25 फरवरी 2015 है।
No comments:
Post a Comment