आपने वजन कम करने के लिए जिममें वर्कआउट और डाइटिंग, सब कुछ कर के देख लिया, लेकिन वजन वहीं का वही है। ये ऐसी समस्या है, जिससे न जाने कितने लोग परेशान हैं, खासकर महिलाएं। दरअसल, स्लिम होने में आपकी डाइट का बहुत बड़ा रोल है। यह बात बहुत मायने रखती है कि आप डाइट में किन चीजों को शामिल करते हैं, खासकर किस ऑयल का यूज करते हैं। फैट ऑयल से ज्यादा बढ़ता है। अगर आपका वजन कम नहीं हो रहा है, तो आप खाने में कोकोनट ऑयल का यूज करके देखें। इससे आपका वजन जल्दी कम होगा और स्किन भी हेल्दी रहेगी। आज हम आपको नारियल तेल के गुणों के बारे में बता रहे हैं। जानें, किस तरह से कोकोनट ऑयल से आप वजन कम कर सकते हैं और कैसे इसका यूज करें।
1-मेटाबॉल्जिम को बूस्ट करने के लिए
वजन कम करने के लिए मेटाबॉल्जिम को सही रखना सबसे जरूरी है। आपका मेटाबॉल्जिम जितना सही रहेगा, उतनी ही जल्दी कैलोरी बर्न होगी। कोकोनट ऑयल में थर्मोजेनिक एलिमेंट होता है। इससे आप कोकोनट ऑयल से बना भोजन करने से फैट बर्न होने की प्रक्रिया तेज हो जाती है।
हालांकि, एक स्टडी के मुताबिक अगर आप 1 से 2 बड़े चम्मच चैन फैट (कोकोनट में पाया जाता है) लेते हैं तो आपकी बॉडी से एक्स्ट्रा 120 कैलोरी बर्न होती है। इसलिए कोकोनट को किसी भी रूप में अपने भोजन में जरूर शामिल करें।
एक दूसरी स्टडी के अनुसार, अगर आप 31 साल के ऊपर के हैं और आपका वजन ज्यादा है तो आपके लिए कोकोनट और ऑलिव ऑयल बेस्ट है। आप लगातार चार महीने तक एक चम्मच कोकोनट ऑयल का सेवन करें, फिर देखिए आपका वजन कैसे जल्दी से कम होता है।
2-वजन कम करने के लिए कोकोनट ऑयल को कैसे यूज करें
कोकोनट ऑयल दो तरह से होते हैं- प्राकृतिक और रिफाइंड
1- प्राकृतिक ऑयल- इस तेल को फ्रेश कोकोनट या मिल्क से निकाल कर बनाया जाता है।
2- रिफाइंड ऑयल-इसे कोकोनट को सुखा कर निकाला जाता है।
अगर आप वजन कम करने के लिए कोकोनट ऑयल को यूज कर रहे हैं, तो प्राकृतिक तरीके से निकाले गए ऑयल का ही इस्तेमाल करें।
1- नट बटर
नट्स बॉडी के लिए हेल्दी और वजन कम करने में काफी कारगर हैं। इसे आप घर पर ही बना सकती हैं। सबसे पहले आप बादाम को अधकुटा करें या पीस लें। फिर उसमें कोकोनट ऑयल को मिक्स कर स्मूदी कर लें और रोज खाने में शामिल करें।
2-बेक्ड फूड
आप दूसरे ऑयल यूज करने की बजाय कोकोनट ऑयल से कूकीज, मफिन, केक और ब्राउनी बना सकते हैं। रोज के खाने को भी कोकोनट ऑयल से ही बनाएं। इससे खाने का टेस्ट भी चेंज होगा। साथ ही, आप कितना भी ऑयली खाएं, फिट रहेंगे।
3-रोस्टेड वेजिटेबल
तोरी, बीन्स, आलू को एक साथ कुचल कर मिक्स कर लें और उसमें नींबू का रस, कोकोनट ऑयल और काली मिर्च को मिक्स कर खाएं। ये काफी टेस्टी होता है। इसके अलावा, आप ग्रिल करने के लिए भी कोकोनट ऑयल का ही यूज करें।
4-पॉपकॉर्न
पॉपकॉर्न को बनाने के लिए आप कोकोनट यूज करें। यह वजन कम करने में काफी कारगर होता है।
5-डेली डाइट में कोकोनट ऑयल खाएं
जैसे ही आप खाने में कोकोनट ऑयल को यूज करने के बारे में सोचते हैं, जमे हुए ऑयल को देखकर आपका हाथ दूसरे ऑयल पर चला जाता है। दरअसल, कोकोनट ऑयल 76 डिग्री पर जम जाता है। ऑयल के जमने से कोई दिक्कत नहीं है, बल्कि यह ठीक रहता है। आप कोकोनट ऑयल को गर्म पानी में डालकर पिघला सकते हैं या सीधे जमे हुए तेल को निकालकर यूज कर सकते हैं।
6-कैलोरी कम करने के लिए
आपको यह पता होना चाहिए कि कोकोनट ऑयल से सिफऱ् 9 ग्राम कैलोरी बढ़ती है। अगर आप खाने से पहले कैलोरी देखते हैं या कैलोरी को लेकर सतर्क हैं तो आप डाइट में कोकोनट ऑयल को जरूर शामिल करें। इसकी जगह आप दूसरी चीजों में कटौती कर सकते हैं। आप अपना कैलोरी चार्ट बना सकते है और उसी के हिसाब से डाइट में चीजों को शामिल करें।
-संकलनकर्ता श्रीमती मेघा अग्रवाल
No comments:
Post a Comment