Saturday, 28 March 2015

सुशीला जसंवत राय सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में कैंसर मरीज तिमारदारों से मारपीट-दवाइयाँ बाहर से खरीद - कारण अस्पताल-नर्सिंग होमों से तिमारदारों में आक्रोश के कारणों को जानेें।

मेरठ। चिकित्सालय या नर्सिग होम में मरीज व उनके तीमारदारों के आक्रोश की घटनाएं आये दिन क्यों बढ़ रही है तथा चिकित्सकों के प्रति मरीज व तिमारदारों में घट रहे विश्वास पर सरकार व न्यायालय के बार-बार के निर्देश कारगार न होने पर कोई अनुसंधानत्मकता की जरूरत है बतालाई गई।
यह विचार यहां रविवार को अखिल भारतीय लोकाधिकार संगठन व वरिष्ठ नागरिक सदड्ढ्भावना प्रकोष्ठ की बैठकों में प्रबलरूप से व्यक्त किया गया। इस बैठक में गत शुक्रवार को सुशील जसंवत राय सुपरलेटी अस्पताल में कैंसर मरीज श्रीमती संतोष सिंघल को किमोथेरपी के लिए भर्ति करने के बाद मरीज के परिजनों द्वारा चिकित्सक द्वारा लिखी गई दवाई अस्पताल से अलग बाजार से खरीद लाने पर किमो करने से इंकार करने पर मरीज के परिजनों को आक्रोशित करने की स्थिति उत्पन्न करने वाले चिकित्सक के खिलाफ अखिल भारतीय चिकित्सा परिषद से सान लेकर कार्यवाही करने की मांग की गई । इसमे अस्पताल के स्टाफ द्वारा मरीज के परिजनों से मारपीट करने वालों के खिलाफ अस्पताल स्तर पर कार्यवाही का आश्वासन दिए जाने पर भी कार्यवाही न करने की भत्र्सना की गई। प्रदेश सरकार व प्रशासन से इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए व मरीज व उसके तीमारदारों की सुरक्षा हेतु सख्त व्यवस्था बनाने व उसे क्रियान्वित करने की अपेक्षा की गई।

No comments:

Post a Comment